कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, आग बुझाने के सुरक्षित उपाय तथा आपातकालीन सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। मनिहारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रामाशीष प्रसाद ने बताया कि अमदाबाद प्रखंड के रघुनाथपुर, प्रा. वि घसिया, बेलगच्छी, जमड़ा और घासिया घाट में मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।मॉक ड्रिल के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने का तरीका बताया गया। साथ ही गैस चूल्हे से लगने वाली आग, बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने वाली अगलगी तथा आग लगने के अन्य कारणों से बचाव के उपाय समझाए गए। अग्निशमन विभाग ...