कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 26 छात्रा जोड़ी ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने हाथों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में न केवल सकारात्मक मानसिक विकास होता है, बल्कि वे पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं संस्कृति से भी जुड़ते हैं। प्रतियोगिता में रागिनी राज, सुचिता कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं शगुफ्ता साबिर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखा...