कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। विनोदपुर पावर सब स्टेशन में मेंटनेंस कार्य को लेकर विनोदपुर पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दिन भर बिजली गुल रही। अपराह्न बाद पांच बजे के लिए दो मिनट के लिए बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर गायब हो गई। दिन भर बिजली नहीं रहने के कारण विनोदपुर, महिला कॉलेज रोड, अस्पताल रोड, अरगड़ा चौक सहित इस पीएसएस के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मेंटनेंस कार्य की जानकारी विद्युत विभाग ने मेंटनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी थी। निर्धारित समय पर बिजली तो काट ली गई लेकिन शाम 5.30 बजे के बाद ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू हो पाई है।

उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया दिन भर ब...