कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत तरबन्ना गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मखाना खेत में काम कर रहे मजदूर गोविंद उरांव (30) की मौत हो गई थी। मंगलवार को कटिहार विधायक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया तथा उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि गोविंद उरांव अपने परिवार के एकमात्र कमाउ सदस्य थे। उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से बात कर आपदा राहत मद से मिलने वाली सहायता राशि तथा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिजली हादसे के पीड़ित परिवार से मिले सदर विधायक इस दौर...