कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले की प्राथमिक सब्जी सहकारी समितियों को सरकारी योजनाओं और संस्थानों से जोड़कर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं संस्थानों के लिए सब्जियों की खरीद में प्राथमिक सब्जी सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में जिले के सभी प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी सहकारी समितियों के अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला कल्याण पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना) भी मौजूद रहे。

बैठक में निर्णय बैठक में जिला पदाधिकारी ने एमडीएम डीपीओ ...