कटिहार, जुलाई 10 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, यातायात, साइबर, परिचारी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच अभियान चलाने तथा विधि-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा बैठक में अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, स...