कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमदाबाद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 54 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में एएनएम ने गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप एवं मधुमेह समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। उन्हें गर्भावस्था के दौरान खानपान, नियमित जांच और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई।प्रभारी यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मझगांव में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क मासिक स्वास्थ्...