कटिहार, अक्टूबर 3 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत जितिया पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।सुबह से ही व्रती महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: संतान की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया जितिया व्रतजितिया पर्व की परंपरा जितिया पर्व की परंपरा के अनुसार व्रती महिलाओं ने अन्न और जल का त्याग कर पूरे दिन उपवास रखा।महिलाओं ने फल-फूल जितिया धागा सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से डाला सजाया।इसके बाद सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर संतान की लंबी आयु सुख समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की।कई स्थानों पर महिलाओं ...