कटिहार, अगस्त 17 -- Katihar News: समेली, एक संवाददाता। मुरादपुर पंचायत के डुमरिया में मां बिषहरी स्थान और श्री श्री 108 विषहरी स्थान ठाकुरवाड़ी समेली में नागपंचमी के मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। कोसी नदी से सटे राजेंद्र पार्क डुमरिया में स्थित 300 वर्ष पुराना मां विषहरी मंदिर क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रत्येक वर्ष पूरे ग्रामीणों के सहयोग से एक दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें इलाके के लाखों लोग इकट्ठा होते है। इसको लेकर मंदिर परिसर में पूजन व मेले की पूरी तैयारी कर ली गई है। रंग रोगन व आकर्षक लाइटों से पूरे परिसर को सजा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: देसरी में मां बिषहरी स्थान पर तीन दिवसीय मेला का विधिवत हुआ उद्घाटन जबकि इस परिसर में कई आकर्षक झूले व दुकानें सजी है। प्रातः 5:00...