Katihar News: मां की हत्या करने वाले बेटा और बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटिहार, अक्टूबर 14 -- हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार Katihar News: बारसोई। आबादपुर थाना क्षेत्र के नंदाल ग्राम में सोमवार की देर संध्या एक 65 वर्षीय महिला, कालो देवी की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गईं थीं। आरोप है कि दो भाईयों सौदागर राय एवं भगीरथ राय के बीच हो रहीं घरेलू विवाद व हिंसक झड़प में बीच-बचाव को गई। उनकी माता कालो देवी को उसी के ही छोटे पुत्र भगीरथ राय ने लाठी डंडों से पीट पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में मृतका की बड़ी बहू के द्वारा मंगलवार को पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर मृतका के छोटे बेटे भगीरथ राय एवं छोटी बहु दुलारी देवी के विरुद्ध आबादपूर थाने में हत्या का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने मंगलवार की देर संध्या दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.