कटिहार, नवम्बर 27 -- Katihar News: कटिहार। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (डब्ल्यूआईटीआई), कटिहार में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और शपथ ग्रहण के साथ हुई। इस दौरान प्रशिक्षुओं को संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशक रूपेश चन्द्रा, राजकिशोर, महेश कुमार, पल्लवी कुमारी और स्मृति सिन्हा मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के बीच क्विज प्रतियोगिता, मनोरंजक खेलकूद और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रशिक्षुओं को भारतीय संविधान की विशेषताओं, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: बिहि...