कटिहार, अक्टूबर 29 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम सभागार में मेयर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में छठ पर्व को लेकर घाटों की साफ-सफाई व रोशनी की व्यवस्था को लेकर निगम के पदाधिकारियों व कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टीं मेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, कनीय अभियंता अजय सिंह, कैलाश चौधरी सहित निगम के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। बैठक में मेयर ने दीपावली के पूर्व सभी छठ घाटों की साफ-सफाई का काम पूरा करा लिए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को दिया। छठव्रतियों के लिए गंगा जल उपलब्ध कराने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 10 दिनों के अंदर छठ घाटों को बनाएं चकाचक: नगर आयुक्त निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह मनिहारी से टैंकर के माध्यम से गंगा जल मंगाया जाएगा। गंगा जल ...