कटिहार, जुलाई 18 -- Katihar News: कटिहार। वरीय संवाददाता शहर के महमूद चौक के समीप बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का शुक्रवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की गहन जांच की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को जलजमाव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके...