कटिहार, जुलाई 7 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि भवानीपुर पंचायत के मलिकपुर से कानीपोखर होते हुए काज़ीटोला मुख्य सड़क तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी मो. फहीम ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस रास्ते से सैकड़ों किसान करीब 500 एकड़ कृषि भूमि तक पहुंचते हैं। सड़क कच्ची और जर्जर होने के कारण किसानों को खेती के कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में रास्ते पर कीचड़ और जलजमाव की समस्या के कारण आवागमन और भी कठिन हो जाता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजवाड़ा-मालती मुख्य सड़क जर्जर, राहगीर परेशान ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस प...