कटिहार, अक्टूबर 26 -- Katihar News: मनिहारी, निज संवाददाता। मनिहारी नगर पंचायत के बस स्टैंड के पास सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एनएच की जमीन पर दुकान के लिए बनाए गए एक दर्जन पक्के कटघरों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे। अतिक्रमण हटाने के लिए पांच सदस्यीय पदाधिकारियों की टीम गठित की गई थी। टीम में बीडीओ सनत कुमार, राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके पर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार और थानाध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद थे। प्रशासनिक टीम की निगरानी में बुलडोजर से सभी चिह्नित दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। तोड़े गए दुकानों के ...