कटिहार, सितम्बर 14 -- Katihar News: मनिहारी। मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि जनवरी 2026 से जब से अमदाबाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को मनिहारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, तब से पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।

हालात की गंभीरता गत 27 जुलाई को नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति और सामान्य बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सभी लंबित कार्यों का अविलंब भुगतान करने का आदेश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया। पूरे नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर फाइनल होने के बाद भी किसके दबाव में और किस कारण से अटका कर रखा गया है, यह समझ से परे है। जिसके चलते पूरा नगर क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है।

स...