Katihar News: मनाई गई रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि
कटिहार, अक्टूबर 8 -- रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर मनसाही में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा के प्रारम्भ में पार्टी जिलाध्यक्ष सह बलरामपुर की विधायक संगीता देवी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान गरीब और वंचित वर्गों के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता देते थे। वहीं विधायक संगीता देवी ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गरीब, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.