कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। मलहरिया पंचायत के महादलित टोला बखरी में मध्य विद्यालय बखरी खरकट्टा परिसर में जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्यालय में कक्षा एक से 8 तक कुल 634 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। हल्की बारिश के बाद भी स्कूल परिसर में पानी का जमाव हो जाता है। जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय में छह कक्षा व एक कार्यालय कक्ष है। वह भी जर्जर हालत में है। प्रधानाध्यापक रीता कुमारी ने बताया कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार विद्यालय की स्थिति से अवगत कराया गया है। स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बच्चों का विद्यालय आना बंद हो सकता है। मिट्टी भराई, भवन निर्माण और स्थायी जल निकासी की मा...