कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जलकी पंचायत के मदरसा हुसैनिया दरगाह शरीफ जलकी का पंचायत के मुखिया शगुफा खातून ने गुरुवार के दिन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुखिया शगुफा खातून ने मदरसा के प्रधानाचार्य पर मनमाने तरीके से मध्यान भोजन चलाऐ जाने का आरोप लगाया। पंचायत के मुखिया ने कहा कि प्रधानाचार्य सैयद नावेद के द्वारा मध्यान भोजन में लगातार गड़बड़ी किया जा रहा है। गुरुवार के दिन बच्चों की उपस्थित कम रहने के बाद भी उपस्थिति अधिक दिखाया गया। मुखिया शगुफा खातून ने कहा कि वस्तु स्थिति की रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को प्रेषित कर कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी। वहीं पूछे जाने पर मदरसा के प्राचार्य सैयद नावेद आलम ने मुखिया शगुफा खातून के द्वारा लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए प्रत्येक दिन 30 ...