कटिहार, अगस्त 21 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन अस्वीकृत होने पर अब आवेदकों को प्रथम अपील का प्रभावी मंच मिल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग, बिहार की व्यवस्था के तहत इरोनेट पोर्टल के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रथम अपील दायर करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में अपील मामलों की सुनवाई हुई। जिले के 64-कदवा विधानसभा क्षेत्र से दो तथा 66-प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से दो अपील प्राप्त हुई थीं। सभी चार मामलों की क्रमवार सुनवाई करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) को आवश्यक दिश...