कटिहार, अगस्त 14 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा संथाली टोला के समीप से माखाना मजदूर की बाइक चोरी चली गई। इस संबंध में मनिहारी थाना क्षेत्र के सौराडांगी के रहने वाले पीड़ित मो रफीक ने मनसाही थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह कजरा संथाली के पास सड़क पर बाइक लगा कुछ दूरी में एक पोखर से मखाना निकाल रहा था । वापस लौटने पर अपनी बाइक गायब पाय। पीड़ित ने बताया कि उसने यह बाइक मनिहारी थाना क्षेत्र के देवा लक्ष्मीपुर निवासी ललन मंडल से खरीदी थी जो अभी भी उसी के नाम निबंधित है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: खेत में खड़ी किसान की बाइक चोरी, चार दिन बाद केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...