कटिहार, अगस्त 12 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के पिपरा गांव में इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाने की तैयारी है। यहां स्थानीय स्तर पर उत्पादित 'सुपर फ्रूट' मखाना से जलेबी, ठेकुआ, पेड़ा, चटपटा मखाना और तिल मखाना जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। कवच परियोजना, समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान सेवा और जिला प्रशासन की पहल से शुरू किए गए इस प्रयोग का उद्देश्य बच्चों को स्वाद के साथ पोषण देने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और सीमांचल से होने वाले मजदूरों के पलायन को कम करना भी है। संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में बच्चों के बीच जलेबी बांटने की परंपरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सामान्य मैदा की जलेबी ...