कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। शहर के एमजी रोड में दो स्थानों पर कल्वर्ट व नाले पर स्लैब नहीं लगाए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गोलछा कटरा चौक तथा बनिया टोला चौक के समीप बीच सड़क पर ही यह स्थिति पिछले पांच दिनों से बनी हुई है। खासकर रात के अंधेरे में दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक सहित पैदल चलने वालों के बीच सड़क पर ही खुला नाला व गड्ढा होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नगर निगम द्वारा स्लैब धंसने पर इसकी मरम्मत को लेकर नीचे ढ़लाई की गई थी। लेकिन इसके उपर स्लैब नहीं लगाए जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं सड़क पर ही क्षतिग्रस्त स्लैब रख दिए जाने से एमजी रोड में जाम की समस्या और भी विकराल हो रही है।

स्थानीय निवासी की समस्या स्थानीय निवासी गुलफाम, शकील खान, बॉबी, अजीत कुमार आदि ने ब...