कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय प्रखंड संसाधन केंद्र समेली में प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें संकुल स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के साथ प्रखंड के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता बीडीओ सह बीईओ प्रकाश कुमार ने किया ।प्रतियोगिता में सरस्वती शिक्षा निकेतन मलहरिया की निधि कुमारी ने प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय चकला खैरा की गुड़िया कुमारी ने द्वितीय और उच्च माध्यमिक विद्यालय छोहार के आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में केशव कुमार मंडल, विभूति भूषण, चन्द्रशेखर आचार्य, निवेदिता कुमारी, संतोष कुमार, मुकेश कुमार झा ,रंजीत कुमार शामिल...