Katihar News: बाढ़ से बर्बाद फसल के लिए 2892 किसानों के खाते में पहुंचे 1.34 करोड़
कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। अगस्त के अंतिम सप्ताह में आई भीषण बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले कटिहार जिले के किसानों को राहत मिली है। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत जिले के 2,892 किसानों के बैंक खातों में 1 करोड़ 34 लाख 33 हजार 614 रुपये 62 पैसे की राशि अंतरित की गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से अनुदान राशि हस्तांतरित की। बाढ़ से खेतों में लगी फसल बर्बाद होने के बाद किसानों के सामने अगली फसल की तैयारी और खेती का खर्च जुटाने की चुनौती थी। ऐसे में अनुदान की राशि से प्रभावित किसानों को कृषि कार्य दोबारा शुरू करने और आगामी फसल की तैयारी में आर्थिक मदद मिलेगी। हालांकि, यह सहायता उन्हीं किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.