कटिहार, अक्टूबर 8 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। बाढ़ और नदियों के फाटक खोले जाने के बाद खेतों में हुए जलजमाव से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में कटिहार ने तेजी दिखाई है। प्राणपुर और अमदाबाद प्रखंड में फसल क्षति मुआवजे के लिए प्राप्त 5820 ऑनलाइन आवेदनों का त्वरित एवं बहुस्तरीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद 2892 आवेदन पात्र पाए गए और स्वीकृत कर दिए गए हैं। स्वीकृत आवेदनों का सत्यापित प्रतिवेदन किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि के भुगतान के लिए कृषि विभाग को ऑनलाइन अग्रसारित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित किसानों को जल्द राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवेदन से लेकर सत्यापन और स्वीकृति तक की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। जिला प्रशासन का द...