कटिहार, नवम्बर 28 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के तत्वावधान में 'हमारा संकल्प, बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के तहत बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, किशोर-किशोरियों एवं अभिभावकों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इसके उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में यूएनएफपीए के राज्य प्रतिनिधि रिजवान एवं जिला प्रतिनिधि बुद्धदेव कुमार सहित प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, रामपुर पंचायत की मुखिया रानी देवी, वन स्टॉप सेंटर की संचालिका तथा विभिन्न संगठनों एवं गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन ...