Katihar News: बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो दिन बाद होने वाली शादी रूकवाई
कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। सेमापुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल विवाह को समय रहते रुकवा दिया। सूचना मिलने के बाद बाल संरक्षण विभाग, बरारी प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार धीरज एवं सेमापुर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच की। बताया जाता है कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी चल रही है और दो दिन बाद शादी होने वाली है। सूचना मिलते ही अधिकारियों और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बाल विवाह की सूचना सही पाई गई। इसके बाद टीम ने परिजनों से बातचीत कर शादी को रूकवा दिया।
नाबालिग शादी की रोकथाम प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि एक गांव में बाल विवाह होने की सूचना प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.