कटिहार, अगस्त 3 -- Katihar News: सेमापुर। रविवार को हुई बारिश ने सेमापुर मुख्य बाजार की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। थोड़ी ही देर की बारिश के बाद मुख्य बाजार की सड़क पर जलजमाव हो गया, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार की कई दुकानों के सामने पानी जमा रहने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। सड़क पर बने गड्ढे पानी में छिप जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। पैदल चलने वाले लोगों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन के कारण काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों आशीष कुमार,मोहन यादव सहित अन्य का कहना है कि बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न ह...