Katihar News: बारिश से धान रोपनी में आई तेजी, दिहाड़ी मजदूरों की बढ़ी चिंता
कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है, जिससे किसानों ने धान की रोपनी का कार्य तेज कर दिया है। खेतों में पर्याप्त पानी और नमी उपलब्ध होने से सुबह से शाम तक किसान परिवार के साथ रोपाई में जुटे हुए हैं। कई स्थानों पर मजदूरों की सहायता से भी धान की रोपनी तेजी से की जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश धान की खेती के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा और अत्यधिक वर्षा नहीं हुई, तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। बारिश से खेतों में सिंचाई की आवश्यकता भी कम हो गई है, जिससे किसानों की लागत में कमी आएगी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.