कटिहार, अगस्त 9 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। कोसी, महानंदा और गंगा जैसी नदियों से घिरे कटिहार जिले की अर्थव्यवस्था में खेती की बड़ी भूमिका है। जिले की बड़ी आबादी खरीफ मौसम में धान, मक्का, दलहन और सब्जियों की खेती पर निर्भर है। ऐसे में मानसून की सक्रियता किसानों के लिए जहां खेतों में पर्याप्त नमी लेकर आई है, वहीं लगातार बारिश के कारण जलजमाव का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच अगले पांच दिनों में 35 एमएम से अधिक बारिश के आसार हैं। ऐसे में किसानों के लिए अब बारिश से ज्यादा जरूरी खेतों में पानी के प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। आज 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, 90 फीसदी बारिश के आसार यह भी पढ़ें- उमस के बीच बदली-बारिश का दौर, खेतों में बढ़ानी होगी निगरानीतापमान और बारिश की संभावना रविवार सुबह कटिहार में तापमान करीब 26 डिग...