Katihar News: बारसोई स्टेशन के सामने जलजमाव से यात्रियों को परेशानी
कटिहार, अगस्त 18 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई जंक्शन के सामने जलजमाव ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ के बीच यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलकर वाहन तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि स्टेशन से बाहर निकलने के बाद करीब 100 से 200 मीटर की दूरी यात्रियों को जलजमाव और कीचड़ के बीच तय करनी पड़ती है।बारसोई जंक्शन पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां कटिहार सहित पश्चिम बंगाल के रायगंज, दालकोला, समसी, तुलसीहट्टा और चांचल क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न ट्रेनों को पकड़ने पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्टेशन के मुख्य निकास मार्ग के सामने जलजमाव की समस्या यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।यात्रियों का कहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.