कटिहार, जुलाई 21 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि अनुमंडलीय मद्य निषेध थाना बारसोई की पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 15 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है। अनुमंडलीय मद्य निषेध थाना बारसोई के निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर किरोरा थाना बलरामपुर में छापेमारी की गई। इस दौरान सक्षम केसरी (32 वर्ष), बनमनखी (पूर्णिया) के निवासी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 750 एमएल विदेशी शराब की 15 बोतलें बरामद की गईं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11,250 रुपये आंकी गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: चारपहिया वाहन से 179 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई। निर...