कटिहार, अगस्त 7 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि नगर पंचायत बारसोई ने शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और नियमों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक चौक क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई तथा स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान में स्वच्छता पदाधिकारी अरुणिमा पूर्वी एवं नगर पंचायत के कर्मियों ने दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। वहीं जिन दुकानों में डस्टबिन की व्यवस्था नहीं मिली या सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया। उन पर नियमानुसार आर्थिक दंड लगाया ...