कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: बारसोई, निज प्रतिनिधि बारसोई थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सरलपुर ग्राम में मंगलवार की रात घटित हुईं लूट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर लूटी गईं मोबाईल एवं कुल नकद बीस हजार रूपये को बरामद करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को अपने गिरफ्त में लेकर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। इस संबंध में बुधवार को बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत सरलपुर ग्राम में बारसोई-बांसकोटा मुख्य पथ पर मंगलवार की रात कुल तीन अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक राहगीर मोहम्मद मुजाहिद से मोबाईल एवं 20 हजार रूपये की लूट कर ली गईं थीं। लूट की घटना को अंजाम देने के पश्चात वें तीनों लुटेरे वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित के द्वारा बारसोई था...