कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार से तीन दिवसीय आंगन मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार यानी 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी जानकारी बारसोई की सीडीपीओ बबीता कुमारी ने दी। सीडीपीओ ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के साथ बच्चों के पोषण स्वास्थ्य प्रारंभिक शिक्षा तथा माताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। तीनों दिनों में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों का स्वागत बालगीत कहानी खेल चित्रांकन रंग भरना रचनात्मक एवं भूमिका आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह भ...