कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार जिले में मौसम का बदलता मिजाज एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ाने लगा है। शनिवार को सुबह मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा, लेकिन वातावरण में भारी नमी के कारण उमस ने लोगों को बेहाल किया। सुबह तापमान 28 डिग्री रहा, जबकि महसूस 32 डिग्री जैसा हुआ। आर्द्रता 88 फीसदी तक पहुंच गई। मौसम के पूर्वानुमान में अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना 60 से 90 फीसदी तक बनी हुई है। ऐसे में खेतों में खड़ी खरीफ फसल को लेकर किसानों को अब आसमान के साथ खेत की स्थिति पर भी नजर रखनी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश की 60 फीसदी संभावना के साथ करीब 0.7 मिमी बारिश का अनुमान है। रविवार को मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है। बारिश की संभावना 80 फीसदी और करीब 3 मिमी बारिश का अनुमान है।...