कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के तीनघरिया गांव में कोसी नदी के तेज कटाव को रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एक बार फिर तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को कटाव प्रभावित स्थल पर बड़े पैमाने पर बोरी में मिट्टी भरने का कार्य शुरू कराया गया। विभागीय अभियंताओं की निगरानी में जेसीबी मशीन और मजदूरों को लगाया गया है। कार्यस्थल पर जेसीबी से मिट्टी जमा कर बोरी में भरने का काम दिनभर चलता रहा। बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि कटाव प्रभावित स्थल के पास आवश्यक सामग्री जमा की जा रही है। सभी तैयारियां पूरी कर कटाव निरोधी कार्य तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- कोसी हर साल लाती है नौ करोड़ टन बालू व सिल्ट, कटाव से मचती है तबाही उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य कटाव को नियंत्रित कर गांव...