कटिहार, सितम्बर 19 -- Katihar News: प्राणपुर,संवाद सूत्र। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गंगा का पानी घटते ही संचालित सामुदायिक किचन बंद करने की प्रक्रिया जारी है। अंचलाधिकारी इस्माइल अंसारी ने बताया कि कुल 45 संचालित सामुदायिक किचन में 40 सामुदायिक किचन को गुरुवार को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। सिर्फ पांच सामुदायिक किचन चालू है। गंगा का बाढ़ पानी तेजी से घटने के कारण दो दिनों के अंदर सभी सामुदायिक किचन शेष बचे बंद कर दिए जाएंगे। बाढ़ पीड़ितों के लिए जीआर की सूची तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। यह भी पढ़ें- बाढ़ का दायरा घटा, फिर भी 7 प्रखंडों के 782122 लोग प्रभावित यह भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों से मिलकर विधायक ने सुनी परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...