Katihar News: बाढ़ का पानी उतरा, लेकिन मुसीबत नहीं
कटिहार, सितम्बर 29 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। बाढ़ का पानी उतर गया, लेकिन मोहनाचांदपुर पंचायत के लोगों की मुश्किलें अब भी जस की तस हैं। बाढ़ की मार से पंचायत की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह जमा कीचड़ और गंदगी के बीच लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपने घरों की मरम्मत के लिए जरूरी सामान लाने-ले जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण मोसमात मखरी देवी, मीरा देवी, रीता देवी, मंजू देवी, पिंकी देवी और फुदी देवी ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब वे किसी तरह अपने टूटे-फूटे घरों की मरम्मत में जुटे हैं। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति ने इस काम को भी मुश्किल बना दिया है। कीचड़ से भरी सड़क पर न तो आसानी से पैदल चला जा सकता है और न ही निर्माण सामग्री लेकर वाहन पहुंच पा रहे हैं。...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.