कटिहार, अक्टूबर 5 -- Katihar News: समेली ,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने के बाद खेतों के सूखने का इंतजार कर रहे किसानों की मुश्किल फिर बढ़ गई है। कोसी और बरंडी नदी में दोबारा पानी बढ़ने से नदी किनारे के जलाशय, धार और निचले इलाकों के खेत फिर जलमग्न हो गए हैं। इससे खरीफ फसल की बुआई पर संकट गहरा गया है। छोहार, डुमर, मलहरिया, मुरादपुर समेत कई पंचायतों के निचले इलाकों में दर्जनों एकड़ खेतों में पानी जमा है। किसान खेत सूखने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन नदी का पानी फिर बढ़ने से खेतों में खेती का काम जमा हो गया। पानी भरे खेतों में न जुताई हो पा रही है और न बुआई।

किसानों की समस्याएँ किसानों के मुताबिक, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर साल बाढ़ के बाद ऐसी स्थिति बनती है। इस बार भी बुआई में लगातार देरी हो रही है। समय पर फसल न...