कटिहार, सितम्बर 1 -- Katihar News: कटिहार। नगर निगम कटिहार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बाजार शेष भाग की बट्टी वसूली हेतु जारी कार्यादेश को नियमों के उल्लंघन एवं लगातार प्राप्त शिकायतों के बाद रद्द कर दिया गया है। नगर निगम ने संबंधित लेसी को जारी कार्यादेश को निरस्त करते हुए संपूर्ण राशि जब्त करने का निर्णय लिया है। नगर निगम द्वारा जारी पत्र के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बाजार शेष भाग की बट्टी वसूली का कार्य डाक सूचना संख्या 22/2025-26 के तहत उच्चतम डाक बोली के आधार पर लेसी मैनेजर साह को दिया गया था। इसके लिए कार्यादेश जारी किया गया था। कार्यादेश में स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया था कि बट्टी की वसूली निर्धारित स्थान से पीओएस मशीन के माध्यम से की जाएगी तथा वसूली के समय ही रसीद उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही निर्धारित दर तालिका...