कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र । बस्तौल चौक से अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी का मामला पांकी गांव निवासी मुकेश कुमार ने प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया। पीड़ित ने लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि बाइक लगाकर सब्जी खरीदने बस्तौल चौक स्थित सब्जी बाजार गए थे। सब्जी खरीद कर बाइक के पास आया तो देखा बाइक नहीं है। काफी खोजबीन किया कहीं अता-पता नहीं चलने पर प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया। थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि बाइक चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...