कटिहार, सितम्बर 23 -- Katihar News: आजमनगर। आरके उच्च विद्यालय आजमनगर से पढ़ कर लौट रही छात्रा को बाइक सवार एक व्यक्ति ने ठोकर मार कर फरार हो गए। सड़क किनारे पड़ी उक्त छात्रा को राहगीरों ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र शेखर ने बताया कि उक्त स्कूली छात्रा नंदनी कुमारी आरके हाई स्कूल आजमनगर में पढ़ाई करती है। स्कूल से लौटते समय एक बाइक सवार व्यक्ति ठोकर मार कर फरार हो गया। राहगीरो द्वारा उक्त छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति की नजाकत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दिघलबैंक में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...