Katihar News: बलिया बेलौन को पूर्ण थाना का दर्जा मिलने के वर्षों बाद भी नहीं बना भवन
कटिहार, सितम्बर 6 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन को पूर्ण थाना का दर्जा मिले वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक थाना को अपना भवन नसीब नहीं हुआ है। जबकि थाना के लिए जमीन अधिग्रहण कर के अंचल कार्यालय द्वारा एनओसी मिलने का दो वर्ष गुजर गया है। अभी बलिया बेलौन थाना मनरेगा भवन, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन में पुलिस कर्मी किसी तरह रह कर गुजारा कर रहा है। कम क्षेत्रफल वाला थाना तेलता, सुधानी, कंचना, सालमारी आदि को पूर्ण थाना का दर्जा मिलने के दो वर्षों में ही माडल थाना का भवन सौगात में मिल गया है। जब की बलिया बेलौन थाना का क्षेत्रफल बड़ा है। पूर्ण थाना का दर्जा मिले दस साल से अधिक समय बीत गया है। भूमि अधिग्रहण हो गया है। राजस्व विभाग द्वारा एनओसी मिल गया है। इसके बावजूद बेलौन क्षेत्र के लोगों के लिए मॉडल थाना का भवन सपना बन कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.