Katihar News: बरारी हाट के मेले में युवक को पीठ में मारा चाकू,हालत गंभीर
कटिहार, अक्टूबर 23 -- Katihar News: बरारी, संवाद सूत्र। बरारी हाट स्थित मेले में बाइक से धक्का लगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को पीठ में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद मेले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और बरारी थाना पुलिस के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरारी हाट में लगे मेले के दौरान बाइक से धक्का लगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और एक व्यक्ति की पीठ में चाकू मार दिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तत्काल अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.