कटिहार, अक्टूबर 3 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित भैंसदीरा गांव में शनिवार की सुबह एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया।कुत्ते ने गांव में अलग अलग स्थानों पर हमला कर करीब 17 लोगों को काटकर घायल कर दिया।एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के हमले का शिकार होने से गांव में अफरातफरी मच गई।लोग कुत्ते से बचने के लिए अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।कुत्ते के पकड़े जाने तक पूरे गांव में दहशत का माहौल बना रहा।कुत्ते के हमले में घायल लोगों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी पहुंचाया गया।यहां चिकित्सकीय टीम ने घायलों का उपचार किया।घायलों में उमेश सिंह आशीष कुमार मंजीत सिंह पिंकी कौर जलधर पासवान विजय ठाकुर प्रीति कुमारी लक्ष्मी कुमारी और रामपीया देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं।बता...