कटिहार, जुलाई 15 -- Katihar News: बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड में नए राशन कार्ड बनाने तथा पात्र नए परिवारों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है।बुधवार को पंचायत भवन में आयोजित विशेष शिविरों में कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदर्श कुमार अमन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 13 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रखंड की सभी पंचायतों में संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 13 अगस्त तक बनेंगे नए राशन कार्ड,छूटे पात्र परिवारों का भी जुड़ेगा नामनए राशन कार्ड के लिए आवेदन अभियान के दौरान नए राशन कार्ड के लिए पात्र परिवारों से आवेदन लिए जा रहे हैं तथा जिन परिवारों के योग्य सदस्यों का नाम अब तक राशन कार्ड में दर्ज नहीं है उनका नाम भी जोड़ा जा रहा है।उन्होंने ...