Katihar News: बरात गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे दो दर्जन लोग
कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। मनसाही थाना क्षेत्र के लहसा गांव में गुरुवार की सुबह बरात ले जा रही एक मिनी ट्रक रौताघाट के पास आरसीसी पुल पर अनियंत्रित होकर पुल के समीप पोखर में गिर गई। मिनी ट्रक में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे थे। लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई। घटना के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। बताया जाता है कि क्षेत्र के लहासा गांव में बीती रात एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बंगाल से बरात मिनी ट्रक से आई हुई थी। वापस लौटने के क्रम में यह घटना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.