कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: फलका। बीते शनिवार को फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान 30 वर्षीय सोमाय किस्कु पानी में डूब कर लापता हो गया था।

खोज अभियान घटना के दूसरे दिन भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से नदी में सघन खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, तमाम प्रयासों के बाद भी लापता युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

परिवार की स्थिति युवक के बरामद नहीं होने के कारण उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गौरतलब हो कि बीते शनिवार को सोमाय किस्कु अपना घर बड़कीबाड़ी से लक्ष्मीपुर बहियार स्थित अपने खेत में लगी फसल देखने जा रहा था।...